| राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान का बाल संरक्षा संभाग सेवा प्रदाताओं के क्षमता विकास, बाल संरक्षा और किशोर न्याय के क्षेत्र में शोध और प्रलेखीकरण के लिए जिम्मेवार है। यह बाल संरक्षा की राष्ट्रीय पहल (NICP) को भी चाइल्ड-लाइन इंडिया फाउंडेशन के साथ मिल कर लागू करता है। यह पहल बाल संरक्षा और किशोर न्याय के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बाल संरक्षा की राष्ट्रीय पहल एन.आई.सी.पी.का उद्घेश्य है प्रत्येक बच्चे को उसका बचपन सुनिश्चित करवाना। इसे हासिल करने के लिए यह बाल-अधिकारों तथा किशोर-न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षा) कानून 2000 की अच्छी समझदारी सुनिश्चित करना आवश्यक समझता है। जैसा कि बच्चों के अधिकार संबंधी अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन (CRC) में परिभाषित किया गया है। बाल संरक्षा की राष्ट्रीय पहल (NICP) बच्चों के अस्तित्व, संरक्षा, विकास और प्रतिभागिता के अधिकार के बारे में लोगों को जागरूक बनाना चाहती है। इसके अलावा यह संबंधित क्षेत्रों के सदस्यों को भी किशोर-न्याय कानून 2000 के बारे में संवेदनशील बनाना चाहती है और उन्हे प्रशिक्षित करना चाहती है। ताकि वह इस कानून की प्रक्रियाओं और प्रावधानों से अवगत हो सकें और इसे प्रभावी ढंग से लागू करने में अपनी हिस्सेदारी को समझ सके।
|